उत्तर प्रदेश ज.ललितपुर अशोक चक्र श्रृंखला के शौर्य पुरस्कारों हेतु 30 अप्रैल तक भेंजे प्रस्ताव । ललितपुर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस

0
141

उत्तर प्रदेश ज.ललितपुर
अशोक चक्र श्रृंखला के शौर्य पुरस्कारों हेतु 30 अप्रैल तक भेंजे प्रस्ताव ।
ललितपुर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिव 2023 के अवसर पर घोषित किये जाने वाले अशोक चक्र श्रृंखला के अन्तर्गत देय पुरस्कारों यथा अशोक चक्र, कीर्ति चक्र एवं शौर्य चक्र हेतु सिफारिशें प्रस्ताव भेजे जाने के सम्बंध में दिनांक 30.04.2023 तक सिफारिशें प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिये गए हैं।
अशोक चक्र श्रृंखला के शौर्य पुरस्कार देश के सर्वोच्च शौर्य पुरस्कारों में से हैं ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिये जो हैं 1- अशोक चक्र-यह अत्यधिक वीरतापूर्ण कार्य या साहसिक कार्य या उत्कृष्ट कार्य या आत्म-बलिदान के कार्य किय लिए प्रदान किया जाता है, 2-कीर्ति चक्र- यह अत्यधिक उत्कृष्ट शौर्य के लिए प्रदान किया जाता है तथा 3- शौर्य चक्र- यह शौर्य के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जाती है। रक्षा कार्मिकों के अतिरिक्त समाज के सभी क्षेत्रों के आम महिला या पुरुष और पुलिस बलों, केन्द्रीय सशस्त्र बलों तथा रेलवे सुरक्षा बल के सदस्य भी इन पुरस्कारों की पात्रता के दायरे में आते हैं।
पुरस्कार हेतु सम्बंधित व्यक्ति का फोटोग्राफ और संक्षिप्त जीवन-वृत्त चरित्र और पूर्ववृत के सत्यापन के बारे में संलग्न प्रपत्र में एक प्रमाण पत्र भेजा जाए, जिसके न होने पर सिफारिस पर विचार नहीं किया जाएगा। सम्बंधित व्यक्ति द्वारा किये गए शौर्य का क्रमवार विवरण एवं उसमें अन्तर्निहित जोखिम की प्रकृति आदि सहित शौर्य कार्य के सम्पूर्ण विवरण का स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए और उसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट या पुलिस प्राधिकारी की अन्य रिपोर्ट जैसे दस्तावेजों के द्वारा ठीक प्रकार से संपुष्टि की जानी चाहिए
अतः उक्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य शौर्य वीरता एवं साहसिक कार्य करने वाले व्यक्ति समस्त संलग्नकों सहित अपना आवेदन दिनांक 30.04.2023 तक जिला सूचना कार्यालय ललितपुर को उपलब्ध करा दें।
सूचना विभाग ललितपुर के सौजन्य से । आर सी साहू सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here