बिहार ज.पटना में समर्थ नारी समर्थ भारत का गोला रोड बिंदु रुक्मणि अपार्टमेंट दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने भाग लिया और ।

0
268

दशहरा पूजा हिंदुओं नहीं सभी धर्मों के लिए मिशाल है — माया श्रीवास्तव


बिहार ज.पटना में समर्थ नारी समर्थ भारत का गोला रोड बिंदु रुक्मणि अपार्टमेंट दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व सभी धर्मो के लिए मिशाल है। यह पर्व ही असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। माया श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्गा पूजा नव दिनों तक मानने वाला पर्व है। इस पूजा मे भक्तों या हम सभी के द्वारा यह विश्वास किया जाता है कि इस दिन देवी दुर्गा ने भैस राक्षस महीसा सुर पर विजय प्राप्त की थी। शास्त्रों मे कहा गया कि माता दुर्गा को ब्रह्म, भगवान विष्णु और शिव के द्वारा इस राक्षस को मार कर दुनिया को आजाद कराने के लिए ही बुलाया गया था। पूरे नौ दिन युद्ध के बाद माता ने दशवें दिन राक्षस को मार गिराया था। इसीलिए दुर्गा पूजा को दशहरा भी कहा जाता है। नव रात्रा का वास्तविक अर्थ देवी और राक्षस के बीच युद्ध के नव रात और नव दिन से है। दुर्गा पूजा को वास्तविक रूप से शक्ति पाने की इच्छा से मनाया जाता है। जिससे विश्व की बुराइयों को अंत किया जा सके।हर त्यौहार या पर्व का मनुष्य के जीवन में अपना विशेष महत्व होता है। न इनसे केवल विशेष प्रकार की आनंद की प्राप्ति होती है बल्कि जीवन में उत्साह एवं नए ऊर्जा का संचार भी होता है। दुर्गा पूजा भी ऐसा ही पर्व है जो हमारे जीवन में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्व को सादगी से मना कर समाज को नया संदेश देने की जरुरत है। इस अवसर पर अध्यक्षता पुष्पा पाठक एवं संचालन अनिता मिश्रा ने करते हुए कहा कि इस पूजा से वातावरण शुद्ध हो जाता है। ऐसा लगता है कि माता दुर्गा हम सभी के घरों में आशीर्वाद देने के लिए ही आती हैं।और यह विश्वास किया जाता है कि माता के पूजा करने से आनंद, समृद्धि मिलती है साथ ही अंधकार और बुरी शक्तियों का नाश होता है। धन्यवाद ज्ञापन संजू देवी ने की। इस अवसर पर भजन गीत और भक्ति गीतों पर डांस कर महिलाओ ने मन मोह लिया।
इस अवसर पर राखी सिंह, रीना कुमारी, नीलम पाठक, सुमन कुमारी, विद्या भारती, रेणु कुमारी, अनिता सिन्हा, रानी, बुलबुल देवी, रेणु कुमारी, वीना देवी, शीला पंडित, किरण सिंह, गौरी सिंह सहित पचासों महिलाएं उपस्थित थी।

आर सी साहू सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here