उत्तर प्रदेश बहराइच में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना बहराइच में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस संपन्न हुआ और ।।

0
227

पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना बहराइच में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उत्तर प्रदेश बहराइच 08 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने शान्ति देवी इण्टर कालेज स्थित प्रशिक्षण केन्द्र पहुॅचकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। महिला सशक्तिकरण का सन्देश देते हुए सदर विधायक ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से कंधों से कंधे मिलाकर चलते हुए देश का नाम गर्व से ऊंचा कर रही है। उन्होंने बालिकाओं को सीख दी कि प्रायः सभी के साथ फूलों तरह रहो परन्तु अपने ऊपर कोई विपत्ति पड़ने पर चिंगारी बन कर उसका सामना करो।
कार्यक्रम में वन स्टाप सेन्टर से श्रीमती रचना कटियार, महिला थाना से श्रीमती नेहा व गिरजा ने महिला सुरक्षा के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन-181 तथा 112 के बारे में जानकारी प्रदान की। इस शुभ अवसर पर सेन्टर हेड स्वतंत्र द्विवेदी, एम.आई.एस. हेड निहारिका गुप्ता, आई.टी. ट्रेनर, मोहम्मद आदिल, सैय्यद आजम, ऋषभ शर्मा, विजय यादव, मुचकुंद शर्मा, श्रद्धा गुप्ता, कविता गुप्ता, हर्षिता, अंतिमा शुक्ला एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here