उत्तर प्रदेश बहराइच रविवार को भाजपा पार्टी द्वारा ब्लाक सभागार तेजवापुर में मंडल कार्यशाला एवं परिचयात्मक संवाद बैठक का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि विधानसभा महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह रहे विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह( गोलू सिंह) भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रहे और ।पं

0
132

उत्तर प्रदेश बहराइच 14-11-2021 दिन रविवार को भाजपा पार्टी द्वारा ब्लाक सभागार तेजवापुर में मंडल कार्यशाला एवं परिचयात्मक संवाद बैठक का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि विधानसभा महसी के विधायक माननीय सुरेश्वर सिंह रहे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह( गोलू सिंह) ,भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुणेंद्र प्रताप सिंह अंकित एंव दिवाकर पांडे रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक महसी ने आगामी विधानसभा चुनाव को सन्निकट मान कर कार्यकर्ताओं को शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया तथा पार्टी के निर्देशानुसार व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान में नए सदस्यों को जोड़ने के निर्देश दिए
बूथ स्तरीय गठित टीम से शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कार्य करने की अपेक्षा के साथ ही पूर्ण एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम समापन के उपरांत विधायक महसी ने रमपुरवा चौकी पर भाजयुमो द्वारा आयोजित सदस्यता कैंप का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजवापुर, शशिकांत त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध रमाकर पांडे, उपाध्यक्ष,प्रमोद पांडे/प्रमोद मिश्र (रिंकू), महामंत्री प्रदुम्न मिश्र/विद्याधर बाजपेई, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवनाथ पांडे (राजन) मंडल अध्यक्ष जैतापुर सर्वजीत सिंह महिला मंडल अध्यक्ष राजकुमारी चौबे व महिला मंडल के समस्त टीम सहित मंडल तेजवापुर एंव जैतापुर मंडल के समस्त मंडल कार्य समिति के पदाधिकारीगण, सदस्यगण ,सेक्टर प्रभारी /शक्ति केंद्र संयोजक/ बूथ अध्यक्ष ,समस्त मोर्चो के पदाधिकारीगण ,बूथ स्तरीय समिति के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

बाबू खान पत्रकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here