उत्तर प्रदेश बहराइच में छै दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा जनपद बलरामपुर के हंसुवाडोल में करोड़ की लागत से सबसे विशाल सिंचाई परियोजना सरयू नहर परियोजना का प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम हुआ है जो अभी तक आजादी के समय से अभी तक की सबसे विशाल सिंचाई परियोजना सरयू नहर परियोजना के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम हुआ है और ।

0
169

उत्तर प्रदेश बहराइच 06 दिसम्बर मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 11 दिसम्बर 2021 को जनपद बलरामपुर के हंसुवाडोल में रू.9802 करोड़ लागत की आजाद भारत की अब तक की सबसे विशाल सिंचाई परियोजना सरयू नहर परियोजना के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के सफल आयोजन के मद्देनज़र 09 दिसम्बर 2021 को जनपद के गोपिया बैराज पर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संभावित निरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से मा. मंत्री जल शक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डॉ. महेन्द्र सिंह ने गोपिया बैराज का निरीक्षण किया।
मा. मंत्री जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य अभियन्ता सरयू नहर परियोजना-प्रथम अयोध्या अखिलेश कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ गोपिया बैराज का निरीक्षण कर की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बाबू खान पत्रकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here